दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज मोहन नगर वार्ड में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं जागरूकता आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेढक दौड़ प्रतियोगिता और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर शारदा कश्यप, सेवता सिंह, संजू शर्मा, निशा तिवारी एवं देवेश शुक्ला अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ते हुए सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
