दुर्ग। एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली, दुर्ग के चेयरमैन एवं दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक डॉ. संजय तिवारी को डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार डॉ. संजय तिवारी को यह डॉक्टरेट उपाधि प्लानिंग कमीशन ऑफ इंडिया के एस.एस.ए. काउंसिल द्वारा प्रदान की गई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि निरंतर अध्ययन और सीखने की ललक ही सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, वरिष्ठों, मित्रों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं स्नेह को दिया।
डॉ. संजय तिवारी लंबे समय से चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली के चेयरमैन के रूप में वे चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े कार्यों में भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक के रूप में पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर मित्रों, शुभचिंतकों, चिकित्सकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से भी बधाई देने का सिलसिला जारी है।
शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. संजय तिवारी की यह उपलब्धि उनके निरंतर अध्ययन, कर्मठता और सामाजिक गतिविधियों के प्रति समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी तरह सक्रिय रहकर समाज के लिए योगदान देते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. संजय तिवारी ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।