दुर्ग। अंजोरा चौकी क्षेत्र में हुई चाकूबाजी और लूट की घटना को छह दिन बीत चुके हैं। घटना से जुड़े CCTV फुटेज भी सामने आ चुके हैं, इसके बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में अंजोरा चौकी पुलिस, पुलगांव थाना और क्राइम ब्रांच की जांच पर सवाल उठने लगे हैं।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश और जांच आगे बढ़ाने की बात कही, लेकिन छह दिन गुजरने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जब घटना से जुड़े CCTV फुटेज पुलिस के पास हैं, तो सवाल यह है कि फुटेज में नजर आ रहे संदिग्धों की पहचान और लोकेशन तक पुलिस अब तक क्यों नहीं पहुंच पाई? क्या CCTV के आधार पर तकनीकी जांच आगे बढ़ाई गई? क्या आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली गई?
अंजोरा चौकी से लेकर पुलगांव थाना और क्राइम ब्रांच तक—जांच की जिम्मेदारी कई स्तरों पर है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब भी बाकी है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपी तक पहुंचती है और CCTV फुटेज समेत उपलब्ध सुरागों का इस्तेमाल कर मामले का खुलासा कब करती है।
छह दिन… CCTV मौजूद… सुराग मौजूद… फिर भी आरोपी फरार—आखिर जांच कहां अटकी है?
