मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन को पुलिस ने किया जब्त

दुर्ग। आम नागरिकों की शिकायत पर यातायात पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन पर कार्रवाई की है। वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। चालक द्वारा तेज आवाज में पटाखे जैसी आवाज की जा रही थी।ए एस आई प्रवीण सिंह द्वारा शासकीय स्कूल कोसा नाला के पास वाहन को पकड़ा गया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को नेहरू नगर निवासी द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि एक वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगाया गया है तथा बिना नंबर के वाहन को तेज गति एवं अत्यधिक आवाज के साथ चलाया जा रहा है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने वाहन को रोका, पुलिस को देखकर आरोपी वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *