मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम हुई सम्मानित

दुर्ग। पाक्सो प्रकरण में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया है। टीम ने विवेचना के दौरान डीएनए, एफएसएल, चिकित्सकीय एवं तकनीकी साक्ष्य के समन्वित संकलन से प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने श्रीमती पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा तत्कालीन थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक श्रद्धा पाठक थाना प्रभारी महिला थाना, उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर थाना प्रभारी छावनी, उपनिरीक्षक पारस ठाकुर थाना मोहन नगर, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र देशमुख, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा को सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *