अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाला गया जेल

दुर्ग। बड़े बैंक खातों की जानकारी लेकर गोल्ड ईटीवी में निवेश करने पर 10% मासिक लाभ का झांसा देने वाला एचडीएफसी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार हो गया है। आरोपी द्वारा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाता धारकों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं अधिक लाभ का प्रलोभन देता था। आरोपी ने प्रार्थी राजू नामदेव से 10% लाभांश देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की थी। मुख्य आरोपी राजकुमार तिवारी निवासी नेहरू नगर ईस्ट भिलाई योगेश साहू के खाते में राशि जमा करता था तथा निवेशकों को अपने खाते से लाभांश की राशि प्रदान करता था। सुपेला पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *