दुर्ग। जयंती स्टेडियम के पीछे भिलाई में गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 50 ग्राम गांजा एवं 13,020 रुपए बरामद किए हैं। एसीसीयु टीम एवं थाना भिलाई नगर पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जयंती स्टेडियम के पीछे तालाब पार में गांजा की बिक्री कर रहे आरोपी हिमांशु ठाकुर निवासी चाचा चौक रुआबांधा को पकड़ा। उसके कब्जे से गांजा बरामद किया गया है।