अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी जीआरपी

दुर्ग। डी केबिन चरोदा के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी चरोदा ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि 2 सितंबर को डी केबिन के पास चरोदा में ट्रेन संख्या 12146 पूरी -एलटीटी एक्सप्रेस से एक अज्ञात व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसके पास ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *