दुर्ग। थाना स्मृति नगर नेहरू नगर चौक पुलिस टावर के सामने चलती बाइक में अचानक आग लग गई। जानकारी मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
4 सितंबर की आधी रात को नेहरू नगर चौक पुलिस टावर के सामने प्रकाश सिंह की बाइक सीजी 07 बी एस 0625 में आग लग गई। अचानक आग लगने की तत्काल सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की दमकल टीम मौके पर रवाना की गई। अग्निशमन कर्मियों द्वारा आगजनी स्थान पहुंचने पर देखा कि आग ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया है। इस पर कर्मियों ने तुरंत एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है
टीम में धन्नु यादव, अग्निशमन कर्मचारी नरोत्तम टंडन, धर्मेंद्र कुमार, पवित्र सागर, सेजित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।