दुर्ग। अपने घर के आंगन में थैली में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी, 27 ए नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सोम चंदेल अपने घर से लगे आंगन मिलपारा डूमरडीह थाना उतई में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी अपने घर के आंगन में एक क्रीम कलर के थैले में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करता हुआ मिला। उसके पास से पुलिस ने 1.602 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम 1550 रुपए को जब्त किया है।