घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग। रात में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। जब प्रार्थी सुबह सोकर उठा तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शाहिद अंसारी श्री शिवम शॉपिंग मॉल के पीछे हरना बांधा में रहता है और वह वेल्डिंग का काम करता है। 29 सितंबर को शाम में काम से आने के बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स सी जी 04 डी वी 1731 को घर के सामने खड़ी कर अंदर चला गया था। रात खाना खाने के बाद परिवार वाले सब सो गए थे। दूसरे दिन सुबह बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए प्रार्थी जब घर से बाहर निकला तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 10,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *