दुर्ग। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई की। ड्राई डे के दौरान पुलिस ने 10 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बेचने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, उतई और चौकी अंजोरी क्षेत्र में की गई।
एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि 1 और 2 अक्टूबर को मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर संबंधित स्थानों की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 302 पौवा अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपए है। इसके अलावा शराब बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक ई-रिक्शा भी जब्त किए गए। वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 2.15 लाख रुपए बताई गई है।