दुर्ग। सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर मदहोश हालत में घूम रहे आरोपी को पदमनाभपुर पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गायत्री नगर न्यू आदर्श नगर दुर्ग में एक व्यक्ति शराब पीकर मदहोश हालत में घूम रहा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी सत्य प्रकाश भास्कर 27 वर्ष पिता राधेश्याम भास्कर निवासी न्यू आदर्श नगर सड़क 10 को पकड़ा। उसे शासकीय अस्पताल से शराब पीने के संबंध में मुलाहिजा कराया गया। शराब का सेवन किए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 36(च) 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर सक्षम जमानतदार पेश करने पर छोड़ गया।