ऑपरेशन विश्वास: भिलाई के स्कूल में सड़क सुरक्षा का पाठ, 95 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई

यातायात पुलिस दुर्ग ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत एसएनजी स्कूल, सेक्टर-4 भिलाई में सड़क सुरक्षा और नाबालिग वाहन संचालन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी, शिक्षा विभाग, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन व अन्य अधिकारी शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि पिछले 5 दिनों में 2,000 नाबालिग वाहन चालकों की जांच कर 95 पर कार्रवाई की गई, जबकि 21 स्कूलों के करीब 15 हजार विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, पिंक पेट्रोलिंग पर भी जागरूक किया गया और बीएसपी की टीम इंद्रधनुष ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अंत में अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन कराने की अपील की गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *