नगर निगम की बड़ी लापरवाही! वार्ड 51 में नलों से आ रहा दूषित पानी, रहवासियों ने दिखाए काले कण और कीड़ों जैसे तत्व

दुर्ग। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 51 स्थित बोरसी कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नलों से दूषित पानी आ रहा है। लोगों ने बर्तनों में काले कण और कीड़ों जैसे दिखाई देने वाले तत्व होने का दावा करते हुए इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं।रहवासियों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। मजबूरी में लोग इसी पानी का उपयोग करने को विवश हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि अगर दूषित पानी पीने से किसी की तबीयत बिगड़ती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने नगर निगम से तत्काल पानी की जांच कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *