रथ यात्रा में एबीयूएस ने हजारों श्रद्धालुओं को कराया महाप्रसाद का वितरण

भिलाई। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर अखिल भारतीय उड़िया समाज (एबीयूएस) ने गुरुवार को सिविक सेंटर चौक, भिलाई में विशाल महाप्रसाद (भोग) वितरण का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रदेश महासचिव तरुण निहाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सदस्य रथ यात्रा में शामिल होने भिलाई पहुंचे। रथ के स्वागत के बाद समाज द्वारा लगाए गए पंडाल में लगभग 6 से 7 हजार श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई।महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलता रहा।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि एबीयूएस पिछले कई वर्षों से रथ यात्रा के अवसर पर निःस्वार्थ भाव से महाप्रसाद वितरण की सेवा करता आ रहा है और भविष्य में इसे और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, पुरन नायक, अजय कुमार लुहा, मोंटू हरपाल, विदुर तांडी, गोपाल सेठिया, अजय नायक, उमेश बाघ, सुमित सोना, ओम बाघ, प्रशांत सेठिया, रामभजन विभार, रिद्धि महानंद, सुभद्रा सेठिया, वर्षा चौहान, जगन्नाथ जाल, संगीता नायक, हस्तिनी महानंद, जयंती महानंद, मीना महानंद, हरिश नायक, शिव सागर, अनिल नायक, भुवनेश्वर महानंद, कैलाश बाग, अरुण साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *