:दुर्ग। आजाद नवयुवक मंडल दुर्गा उत्सव समिति एवं आजाद नवयुवक गणेश उत्सव समिति, पचरीपारा दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 66 यूनिट रक्तदान किया, जो जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया गया।

रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषण कुमार मिंज, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, चिकित्सा अधिकारी डॉ. लीयमान चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता, तरूणा रावत एवं हिमांशु चंद्राकर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। भविष्य में भी इसी तरह नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का प्रयास जारी रहेगा।
