दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल:पदमनाभपुर थाना प्रभारी प्रमोद रुशिया हटे, राजेश मिश्रा को मिली कमान

दुर्ग। जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत पदमनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद रूसिया को हटाकर निरीक्षक राजेश मिश्रा को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश मिश्रा, जो वर्तमान में पाटन थाना प्रभारी थे, उन्हें पदमनाभपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पदमनाभपुर से हटाकर कुम्हारी थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक युवराज साहू को यातायात से हटाकर पाटन थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक ओम प्रकाश पटेल, जो रिजर्व केंद्र दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को कुम्हारी थाना प्रभारी से हटाकर यातायात में पदस्थ किया गया है।

एसपी विजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *