दुर्ग। शीतला नगर थाना पद्मनाभपुर में एक अधेड़ ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। शिकायत मिलते ही पदमनाभपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक पुष्पा तिवारी एवं आरक्षक खिलेश्वर कुर्रे ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पवन कुमार यादव 51 वर्ष शीतला नगर वार्ड 52 निवासी है। आरोपी ने शराब के नशे में बेवजह उसके साथ बहस की और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे।