रिसॉर्ट में मुस्कान की रहस्यमयी मौत, दोस्तों से पूछताछ तेज

मुस्कान तिवारी की मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद सोमनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सोमनी थाना प्रभारी ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में कोई विशेष बात सामने नहीं आई है। बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच को दिशा मिलेगी। मुस्कान के हाथ पर खरोच के निशान मिले हैं। घटना की रात को मुस्कान के साथ उसकी सहेली एवं 6 युवक दोस्त साथ में थे। सभी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। दोस्तों का कहना है कि वे लोग खाना खा रहे थे उस दौरान मुस्कान फ्रेश होने गई हुई थी। जब काफी देर वापस नहीं आई तब इन लोगों ने वहां जाकर देखा तो वह गिरी पड़ी हुई थी। हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 17 जून की रात को पूनम टॉकीज में काम करने वाली 24 वर्षीया भिलाई तीन निवासी मुस्कान तिवारी अपने दोस्तों के साथ पहले रायपुर क्लब गई हुई थी, वहां से वह देर रात को मनगटा स्थित रिसार्ट में पहुंची थी। 18 जून की सुबह रिसोर्ट में ही उसकी मौत हो जाने की जानकारी उसके परिवार वालों को हुई थी। मुस्कान के पिता नागेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके घर में वही अकेली थी जो कमा रही थी और परिवार का पालन पोषण कर रही थी अक्सर वहां परियों में जाती रहती थी रात लगभग 10:30 बजे वह घर से निकली थी दूसरे दिन सुबह लगभग 11:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
मुस्कान के जीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के दौरान वे उपस्थित थे। उन्हें आशंका है की मुस्कान के साथ कोई अनहोनी घटना हुई है वह रात को घर से जाते समय सलवार सूट पहनकर निकली थी लेकिन आज जब पोस्टमार्टम के लिए बॉडी निकले तब वह जींस पैंट और टी-शर्ट में दिखाई दिए उसके शरीर पर कई जगह निशान और धब्बे दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें और यदि मुस्कान के साथ कुछ गलत हुआ है तो आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पुलिस मुस्कान के साथ रहने वाले दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि 18 जून की सुबह 5 बजे ही 24 वर्षीय मुस्कान के स्पाट डेथ होने की सूचना मिली थी। मौके पर वह स्वयं, नगर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी गई है। मौके का मुआयना किया गया है और सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच और एफ एस एल की टीम जांच के लिए लगा दी गई है। कुल 6 लड़के एवं दो लड़कियां मौके पर थी जिसमें तीन लड़के रायपुर के रहने वाले थे। सभी लोगों का अलग-अलग बयान लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *