विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर खालसा पब्लिक स्कूल, भिलाई में लायनेस क्लब भिलाई मेन द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और संतुलित वातावरण का निर्माण करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा, देखभाल एवं निरंतर संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लखविंदर कौर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि —“पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। विद्यार्थियों में प्रारंभ से ही प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।”विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लायनेस क्लब भिलाई मेन की ओर से अध्यक्ष लायन रेविका बेदी, कैबिनेट सचिव लायन विभा भूटानी एवं लायन सीमा यादव, सचिव लायन नवनीत रेखी, कोषाध्यक्ष लायन शुभ्रता नागपाल, सदस्य लायन लवली रंधावा, लायन डिंपल लहल, लायन शोभा जांभुलकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त जीवन एवं जल संरक्षण को लेकर विशेष संदेश दिए गए। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

लायनेस क्लब भिलाई मेन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *