दुर्ग में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजोरा चौकी इलाके का है। बताया जा रहा है कि महमरा एनीकेट के पास राम निषाद बैठा हुआ था, तभी दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने राम निषाद के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया और उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंजोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।