उज्जैन। प्रसिद्ध गायक ने ज्योतिर्लिंग में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए।
भस्म आरती के बाद कैलाश खेर ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
रिपोर्ट:- आशिफ खान (उज्जैनी), मध्यप्रदेश