हिंदू समाज को संगठित करने VHP का प्रांत प्रशिक्षण वर्ग 5 जून से, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

भिलाई। विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से प्रांत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 5 जून से 15 जून तक खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा।

प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद की प्रांत, विभाग एवं जिला टोली की बैठक अग्रसेन भवन खुर्सीपार में संपन्न हुई। बैठक में वर्ग व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं का नियोजन किया गया एवं विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा, दुर्ग एवं राजनांदगांव विभाग संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन, प्रांत विशेष संपर्क राहुल गुलाटी, प्रांत सेवा टोली सदस्य मनीष बुचासिया, विभाग सह मंत्री शैलेंद्र सोनी, प्रांत बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख सौरभ देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला मंत्री रामलोचन राकेश तिवारी, जिला सह मंत्री जीवेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार राय, जिला विद्यार्थी प्रमुख युवराज शर्मा, जिला गौ रक्षा प्रमुख रवि साहू, दुर्ग नगर अध्यक्ष सुदीप सनातनी, नगर संयोजक बलदाऊ साहू, भिलाई-3 नगर अध्यक्ष सजन माली, कुम्हारी नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा एवं नगर संयोजक कुणाल शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *