दुर्ग/ दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग (RTO) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में अफसरशाही पूरी तरह हावी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि परिवहन विभाग के कमिश्नर, विभागीय मंत्री पर भारी पड़ रहे हैं और यही छत्तीसगढ़ शासन में बढ़ती अफसरशाही का सबसे बड़ा उदाहरण है।
निकिता मिलिंद ने कहा कि परिवहन विभाग की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी होने से पहले ही उसे रुकवाने के लिए पहुंच और सिफारिशों का खेल शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाटेकोरा चेकपोस्ट प्रभारी, दुर्ग उड़नदस्ता प्रभारी और रायपुर उड़नदस्ता प्रभारी अपने रसूख के दम पर तबादला सूची जारी नहीं होने दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मलाईदार पोस्टिंग बचाने के लिए राजनीतिक सिफारिशों और स्थानीय प्रभाव का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को अफसरशाही पर लगाम लगानी