घर के सामने खड़ी कार को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर

दुर्ग। घर के सामने खड़ी अधिवक्ता की बलेनो कार को अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे कार के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। शिकायत के बाद पदमनाभपुर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थिया ख्याति सोलंकी अधिवक्ता है और वह जिला न्यायालय में वकालत करती है। प्रतिदिन की तरह उसने अपनी कार बलेनो सीजी 07 सी एम 6043 को अपने घर के बाहर खड़ी किया था। 28 मई को दोपहर में वह अपने घर में ही थी उसी समय घर के बाहर जोर से टकराने की आवाज आई। जब प्रार्थिया ने बाहर आकर देखी तो उसकी कार बलेनो को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी थी। इसके बाद प्रार्थिया ने आसपास के घरों में लगे हुए सीसी टीवी कैमरे का अवलोकन किया तो फुटेज में घटना कारित करने वाली कार नेवी ब्लू कलर की टाटा टिगोर ईवी नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *