दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का कुख्यात नकबजन नासिर हुसैन गिरफ्तार

दुर्ग | 25 मई 2026
दुर्ग पुलिस ने नेहरू नगर, भिलाई और दुर्ग क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के कुख्यात आरोपी नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी दिल्ली के शाहीन बाग और नोएडा में लगातार ठिकाने बदलकर छिपा हुआ था, जहां पुलिस ने जनगणना अधिकारी और बकरा विक्रेता बनकर 15 दिनों तक गुप्त निगरानी की।
सूचना मिलने पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब 300 किमी पीछा कर बिहार भाग रहे आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में करोड़ों की चोरियों में शामिल होना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति, जिसमें डायमंड-प्लेटिनम ज्वेलरी, सोना-चांदी, नगदी और एक किआ सेल्टोस कार बरामद की गई है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *