Bitcoin के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, 7.5 लाख डकारने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में बिटकॉइन निवेश के नाम पर बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है, जहां अधिक मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 7 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने हर महीने 12 से 13 प्रतिशत लाभ दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग समय में रकम ऐंठी और बाद में संपर्क तोड़ दिया।
पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी पीलादास मानिकपुरी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित व्यक्ति और संस्था की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि ऐसे साइबर और वित्तीय ठगी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *