रेलवे प्रशासन कर रहा पर्यावरण संरक्षण पर आयोजन

दुर्ग। रेलवे मंडल रायपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 का आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता के लिए किया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष जागरूक अभियान स्टेशनों पर भी चलाया जा रहा है। यह आयोजन विस्तारित अवधि में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है जिसमें जागरूकता ,संवाद एवं व्यवहार परिवर्तन आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही है। वाणिज्य निरीक्षक, स्टेशन प्रबंधक रेल परिसरों में यात्रियों को जागरुक कर रहे हैं। प्लेटफार्म पर कचरा पृथक्करण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल प्लास्टिक रहित कटलरी को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *