अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए बिक्री करने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध धन लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से शराब की तस्करी एवं बिक्री कर रहा था। पुलिस ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल में डूमरडीह से डुण्डेरा नहर पार में अवैध मदिरा शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी नीलकंठ यादव 33 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हली, भाटापारा थाना जामगांव आर को पकड़ा। मोटरसाइकिल की डिग्गी को चेक करने पर उसमें 30 पौवा देसी मसाला शराब जिसकी कीमत लगभग 3300 रुपए थी एवं शराब की बिक्री की रकम 300 रुपए को बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी 07 सी वी 2382 को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *