अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गया जेल

दुर्ग। अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से 32 पौवा देसी शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 3200 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी अंजोरा में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैंड उतई के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ जय ढीमर निवासी शिव पारा दुर्ग को पकड़ा। उसके पास से 32 पौवा देसी मसाला शराब बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *