दुर्ग। पीड़िता के छोटे बेटे ने गांव की जमीन के बंटवारे को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थना को चोटे आई। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती रुक्मणी अग्रवाल गया नगर मुक्तिधाम शेषनाग मंदिर के पास रहती है और वह रोजी मजदूरी का काम करती है। उसके दो लड़के व एक लड़की है। बड़ा लड़का अलग रहता है। लड़की की शादी हो गई है। छोटा लड़का भूपेंद्र अग्रवाल की भी शादी हो गई है जिसकी पत्नी विवाद करके कई सालों से मायके में अपने बच्चों के साथ रहती है। भूपेंद्र प्रार्थिया के साथ रहता है जो नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आरोपी भूपेंद्र ने रुक्मणी से 100 रुपए मांगा। इसके बाद वह बाहर से नशा करके घर आया और बोला कि गांव से बटवारा लेकर आ। इस पर पीड़िता ने बोली कि गांव में बंटवारा हो चुका है, बंटवारा नहीं मिलेगा तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए रुक्मणी के साथ मारपीट की। खिड़की के कांच को तोड़कर पीड़िता के हाथ पर मार दिया। इस मारपीट में पीड़िता को चोटे आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।