दुर्ग। गाड़ी एंट्री का काम कर रहे युवक को हाईवा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रार्थी की शिकायत के बाद उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्गेश बघेल गांधी चौक उतई में रहता है और वह रुंगटा कॉलेज भिलाई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। उसका छोटा भाई विजय बघेल एसएमएस कंपनी में भारत माला परियोजना में निर्माणाधीन 6 लेन रोड में गाड़ी एंट्री का काम करता है। 30 अप्रैल की रात को वह 6 लाइन के ऊपर खोपली रोड में रोड के किनारे ड्यूटी करने के लिए खड़ा हुआ था। इस दौरान हाइवा सीजी 07 सी डी 1808 के चालक रूपेश ठाकुर हाईवा को तेज गति व लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चला कर रोड के किनारे खड़े विजय बघेल को टक्कर मार कर दिया जिससे विजय बघेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।