गाड़ी की चाबी निकालने की बात पर आरोपियों ने की मारपीट

दुर्ग। बुलेट की चाबी निकाल लेने के बाद आरोपियों ने प्रार्थी व उसके साथी के साथ मारपीट की। इससे प्रार्थी एवं उसके दोस्त को चोटे आई ।प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी हिमांशु देवदास ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह म्यूजिशियन का काम करता है। 30 अप्रैल को अपने दोस्त पितेंद्र साहू की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये वह रायपुर से बोरसी से शीतला मंदिर सतनाम चौक दुर्ग आया हुआ था। रात लगभग 11:30 बजे वह अपने पहचान वाले गिरधर से उनकी मोटरसाइकिल बुलेट को लेकर अपने साथी हिमांशु साहू के साथ पितेंद्र साहू के घर से शादी वाले जगह पर जाकर खड़ा था। तभी आरोपी कन्हैया यादव निवासी बोरसी आया और उसकी गाड़ी की चाबी निकाल लिया। जब प्रार्थी ने कहा कि चाबी को क्यों निकाले हो तब आक्रोश में आकर आरोपी ने गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। उसी समय उसके अन्य दोस्त विजय, शिवम वर्मा, सुमित सभी निवासी बोरसी आए और एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्के एवं धारदार वस्तु से प्रार्थी के दोस्त हिमांशु साहू के पेट व अन्य हिस्से में मार दिए। इससे हिमांशु के पेट सीना आदि में चोटे आई वहीं प्रार्थी के भी हाथ ,पैर, कमर में चोटे आई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *