दुर्ग। झोले में भरकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 29 पौवा शोले मदिरा शराब को जब्त किया है जिसकी कीमत 2900 रुपए है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन पुल के पास नहर के किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शत्रुघन यादव निवासी भाटापारा ग्राम सेलुद थाना उतई को पकड़ा। उसने एक सफेद लाल झोले के भीतर 29 पौवा देसी मसाला शराब रखा हुआ था और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।