दुर्ग। घर के सामने गाली गलौज करने से मना करना युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए युवक के साथ मारपीट की, इससे उसे चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296,3(5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती तृप्ति साहू निवासी आजाद चौक कसारीडीह ने शिकायत दर्ज कराई कि 27 अप्रैल की सुबह उसका पति संगीत कुमार साहू घर के सामने अपनी गाड़ी ई रिक्शा को धो रहा था, तभी मोहल्ले के आरोपी परमानंद जोशी और अर्जुन जोशी आये और घर के पास गाली गलौज कर रहे थे। इस पर प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए संगीत कुमार साहू के साथ हाथ मुक्के से मारपीट की। इसके बाद आरोपी परमानंद जोशी ने पास में रखे ईंट से संगीत साहू के सिर पर मार दिया जिससे सिर में चोटे आई वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटे आई।इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।