करंट से झुलसकर युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच

दुर्ग। करंट से झुलसकर रेलवे ट्रैक पर गिरे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मौके पर पहुंची जीआरपी दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। 26 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे रेलवे स्टेशन के ट्रैक में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ मिला था। बताया जाता है कि आधी रात को गीतांजलि एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर विक्षिप्त युवक चढ़ गया था। जब उसे किसी तरह उतारने का प्रयास किया तो वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रेक के पास गिर गया था। इसके बाद वह किसी तरह उठकर थोड़ी दूर अंधेरे में चला गया। सुबह लगभग 5:00 बजे वह ट्रैक पर गिरा हुआ दिखाई दिया था। उसका पूरा शरीर बिजली के करंट से झुलस गया था, उसके पांव में चोट भी लगी हुई थी।गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी चौकी के प्रधान आरक्षक विजय कुमार पैकरा ने बताया कि अज्ञात युवक ने ग्रे कलर का हाफ चड्डा पहना हुआ था, दाहिने हाथ में लाल पीला रंग का धागा बंधा हुआ था। उसका रंग गोरा, घुंघराले बाल मूंछ एवं दाढ़ी काली थी। अज्ञात युवक के शव को पुलिस ने जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है और उसके वारिसान की पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *