दुर्ग। जिलाअधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों ने मंगलवार को जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में विधि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गजेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रशांत जोशी, श्रीमती पूजा मोंगरी, संघ के सचिव रवि शंकर सिंह, राकेश यादव, साकेत मिश्रा, संध्या शुक्ला, रविशंकर मानिकपुरी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, दसोदा शिक्का, राजेश नायक, निखिल महलवार, रविश राजपूत, अमर जैन ,केशव वर्मा, गायत्री उपाध्याय, अनामिका गुहा मौजूद थे।