अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन करते दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 35 नग देसी मसाला शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी देव बघेल निवासी शिव पारा एवं कार्तिक यादव उर्फ बबला राजीव नगर दुर्ग ने बताया कि वह अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शराब की बिक्री एवं परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस स्टाफ कीसराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *