दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।इस फैक्ट्री में मुसाफिर ब्रांड का जर्दा युक्त गुटका तथा ब्रांड का सुगंध युक्त जर्दा पैक किया जा रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाले 13 मजदूर भी मिले हैं ,जो मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश और राजस्थान के है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल, बना हुआ सामान तथा मशीनरी जब्त हुई है। बताया जाता है कि इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत से फैक्ट्री के चलने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
