उतई टेंपो स्टैंड के पास चाकूबाजी, युवक की हालत नाजुक

कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। उतई टेंपो स्टैंड के पास अज्ञात आरोपी ने हेमंत निर्मलकर (36 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हेमंत की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *