ट्रक ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, अपराध दर्ज

दुर्ग। टॉप वर्थ फैक्ट्री के पास राजस्थानी ढाबा के सामने हाईवे रोड पर ट्रक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।इस मामले में अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 106(1) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को रिसाली सेक्टर भिलाई निवासी विनोद कुमार अपनी मोटरसाइकिल सीजी 0 7 ए टी 9128 से रसमड़ा की ओर से अपने घर रिसाली जा रहा था। टॉप वर्थ फैक्ट्री के पास चौकी अंजोरा पहुंचा था उसी समय वाहन ट्रक ट्रेलर सीजी 04 जे डी 4603 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाते हुए अचानक मोड़कर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इससे मोटरसाइकिल चालक दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटे आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *