जान से मारने की धमकी देकर नुकीली वस्तु से वार, आई चोट

दुर्ग। घर में हो रही शादी के रिसेप्शन में चोरी से घुसे आरोपी को पकड़ना प्रार्थी को भारी पड़ गया।आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के साथ मारपीट की, जिससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नीलेश पटेल वार्ड नंबर 5 गोवर्धन चौक के पास बैगा पारख निवासी है। वह खेती किसानी का काम करता है। 16 अप्रैल को उसके चचेरे भाई की शीतला मंदिर के सामने शादी का रिसेप्शन था। पूरा परिवार एवं मेहमान लोग उसमें शामिल थे ।पार्टी समाप्त होने के बाद रात को जब घर के लोग सो रहे थे तब परिवार के किसी ने बताया कि घर में कोई अज्ञात व्यक्ति घुसा था ।जब प्रार्थी ने ऊपर बालकनी से देखा तो बैगा पारा दुर्ग का रहने वाला आरोपी लक्की यादव भाग रहा था। इस पर प्रार्थी ने अपने रिश्तेदार एवं पड़ोसी की मदद से आरोपी लक्की यादव को पकड़ा तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी पर धारदार वस्तु से वार कर दिया इससे प्रार्थी एवं अन्य लोगों को चोटे आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *