हथियार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। धारदार हथियार लेकर लोगों में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को पुलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया है‌ उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलगांव थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पोटिया रोड नाला किनारे एक युवक अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है इससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी राजू उर्फ संतलाल जांगड़े, 19 वर्ष, निवासी पोटिया कुंदरा पारा जैतखाम के पास को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *