दुर्ग। शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर गणेश तिवारी के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। उनकी भांजी रमा पाण्डेय ने अपनी मेहनत और लगन से दुर्ग का नाम रोशन कर दिया है।
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में रमा पाण्डेय ने 93.4% अंक हासिल कर बेथनी विद्यालय, दुर्ग में टॉप स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

रमा की सफलता के पीछे उनकी नियमित पढ़ाई, अनुशासन और परिवार का सहयोग अहम रहा। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
रमा पाण्डेय की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता जरूर मिलती है।
