भिलाई के डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर -2 विद्यालय का परिणाम रहा शत प्रतिशत,,

शानदार प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम किया रोशन,,
भिलाई नगर, सुबोध तिवारी ~ सीबीएसई के द्वारा बुधवार को कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित किया गया। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 भिलाई का परीक्षा फल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शानदार रहा, शिक्षकों और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का परिणाम यह रहा कि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुछ विषयों में फुल मार्क्स लाए ।
शत प्रतिशत रहा दसवीं बोर्ड का परीक्षा फल,,
केतन कुमार ने 95.6%, आईशा पांडा ने 95.02% (आई टी में 100 अंक), मानन्या पात्रा ने 94% (सोशल साइंस में 100 अंक), स्पर्श दास साहू ने 93.02%, पूर्वी सिंह ने 92%, लस्या भंडारी ने 91.8%, उज्जवल कुमार 91.4%, शिविका शर्मा ने 91%, आदित्य कुमार झा ने 90.4%, तोमेश कुमार साहू ने 90.02%, रुद्र प्रताप अजमेरिया ने 90.2% (संस्कृत में 100 अंक) प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया। 21 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 16 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शाला की प्राचार्या प्रियंका शुक्ला ने शानदार परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएंँ दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अभिभावकों का आभार प्रकट भी किया, साथ ही अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को तथा प्राचार्या प्रियंका शुक्ला का आभार जताया।