दुर्ग। रायपुर से दुर्ग आ रहे स्कूटी सवार की दुर्घटना में घायल होने के बाद रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पद्मनाथपुर पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ धारा 184,106(1), 125 (ए), 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पर प्रार्थी सरोज कुमार कुर्रे अस्पताल का वार्ड बॉय है। उसने शिकायत दर्ज कराई है कि बसंत टंडन का इलाज के दौरान रायपुर डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि महेश कुमार निवासी उमरपोटी थाना उतई ने अपने कथन में बताया है कि 7 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे वह स्कूटी सी जी 04 क्यू जे 2110 में रायपुर से अपने साथी बसंत टंडन के साथ दुर्ग रहा था। मालवीय नगर चौक के पास अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जमकर टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों लोगों को
चोटे आई थी। बसंत टंडन को इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।