पुल नहीं तो बवाल: PWD घेराव के बाद प्रशासन झुका, जून तक निर्माण का वादा

दुर्ग। बोरीगारका–कातरो मार्ग पर पुल नहीं बनने से नाराज किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में PWD कार्यालय का घेराव किया। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर आक्रोश फूट पड़ा।
प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और PWD के कार्यपालन अभियंता ने जून 2026 तक पुल निर्माण का लिखित आश्वासन दिया। पुल नहीं होने से करीब 1000 एकड़ खेती प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *