कार चालकों के बीच मारपीट, आरोपियों ने की कार में तोड़फोड़

दुर्ग। बाफना टोल टैक्स के पास कार चालकों के बीच मारपीट हो गई। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं कार में तोड़फोड़ की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी कार चालकों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),324(4),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी फरहान खान रायपुर रसमड़ा प्लांट में काम करता है। 4 अप्रैल को अपने साथी पवन राजपाल की कार डिजायर सीजी 07 डी ए 4342 में वह पवन राजपाल को लाने के लिए डोंगरगढ़ गया हुआ था। डोंगरगढ़ से प्रार्थी और पवन कार से वापस भिलाई आ रहे थे। कार को उसका दोस्त पवन राजपाल चला रहा था। शाम लगभग 6:30 बजे बाफना टोल टैक्स के पहले वे रोड में पहुंचे थे उसी समय पीछे से नैनो कार सीजी 07 एम बी 0795 के कर चालक ने प्रार्थी की कार को बाईं ओर से स्क्रैच मार कर आगे निकल गया। वह बाफना टोल टैक्स के पास मिला जिसे प्रार्थी एवं उसके दोस्त ने कहा कि वाहन अच्छे से चलाओ। यह बोलने पर नैनो कार चालक और उसी के साथ बिना नंबर का बोलेरो वाहन चालक दोनों एक राय होकर प्रार्थी और उसके साथी पवन के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किए। इसके बाद आरोपियों ने पवन की कार सी जी 07 डी ए 4342 के दोनों साइड के कांच एवं पीछे के कांच को किसी वस्तु से मारकर तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *