अधिवक्ता परिषद ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

दुर्ग।अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग द्वारा 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती एवं समरसता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय स्थित अंबेडकर की मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण कर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख, जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के अध्यक्ष रमेश शर्मा, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री राजेश महाडिक, पार्षद के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य समीर त्रिपाठी, सुदर्शन महलवार, जिलाअधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष साकेत मिश्रा, परिषद के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, अधिवक्ता मनोज मून,श्रीमती कविता गिरी गोस्वामी, श्रीमती स्नेहा वैद्य श्रीमती नीता साहू, श्रीमती रश्मि खंडेलवाल, सुरेंद्र उके,युजवेंद्र सिंह, भावेश कटारे, हिमांशु चंद्राकर, अनुराग त्रिपाठी, अमित अग्नेय, वैभव तिवारी, दिलीप सुखदेव इत्यादि अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *